"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

युक्तियुक्तकरण की सकारात्मक पहल से बच्चों के शिक्षा में होगा सुधार

KPN24 :- सक्ती जिले के ग्राम नन्दौरखुर्द का शासकीय प्राथमिक स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहा था। इस स्कूल में लगभग 31 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन स्कूल में केवल एक ही शिक्षक की पदस्थापना होने के कारण बच्चों को पढ़ाई में कई समस्याएं आ रही थी। एकमात्र शिक्षक के भरोसे स्कूल चलाना बच्चों के भविष्य के लिए हानिकारक था।

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत नन्दौरखुर्द में एक नए शिक्षक की पद-स्थापना किया गया है। जिससे न केवल स्कूल में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, बल्कि इससे स्कूली विद्यार्थियों, पालकों और ग्रामीणों में भी खुशी की लहर व्याप्त है। पहले जहां एकल शिक्षकीय शाला होने के वजह से नन्दौरखुर्द के बच्चों को दूसरे ग्राम में पढ़ने के लिए जाना पड़ता था जो इस युक्तियुक्तकरण की पहल से बच्चों की स्कूल संबंधी समस्या का समाधान मिल जाएगा। इससे ग्रामीणों के चेहरे में खुशी नजर आ रही है और वे अपने बच्चों का नामांकन स्थानीय शाला में कराने के लिए आगे आ रहे हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More