"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

आपातकाल हादसा नहीं, कांग्रेस की दूषित मानसिकता का प्रमाण,  इंदौर महापौर का फूटा कांग्रेस पर गुस्सा

मनीष विद्यार्थी बुुरहानपुर।

KPN24:- 25 जून 1975 भारत के लोकतंत्र का वह दिन जिसे इतिहास में काले अध्याय के रुप में लिखा गया और इसी दिन की 50वीं बरसी पर राजस्थान भवन में भाजपा ने मीसाबंदियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया।

जिसमें इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि आपातकाल कोई हादसा नहीं कांग्रेस की दमनकारी मानसिकता का परिणाम थी। इंदिरा गांधी का अहंकार संविधान और लोकतंत्र की हत्या का कारण बना।

भार्गव ने कहा आज के कांग्रेस नेता कहते हैं कि संविधान खतरे में है और राहुल गांधी हर जगह संविधान की किताब लेकर घूमते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि संविधान सबसे ज़्यादा खतरे में तब था, जब कांग्रेस ने बिना कैबिनेट की बैठक बुलाए आपातकाल थोप दिया था। उन्होंने कहा कि 42वें संविधान संशोधन, प्रेस पर सेंसरशिप और हजारों लोगों की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या के उदाहरण हैं। भार्गव ने दो टूक कहा इंदिरा गांधी को सत्ता का ऐसा नशा चढ़ा था कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को पांव तले रौंद दिया गया।
लिखो तो जेल, चुप रहो तो भी जेल
कार्यक्रम के दौरान महापौर भार्गव ने इमरजेंसी काल में मीडिया की स्थिति को लेकर भी अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने कहा कि तब ऐसा दौर था जब अखबारों में लोकतंत्र जिंदाबाद लिखने पर भी पत्रकार जेल चले जाते थे। लिखो तो जेल, अच्छा लिखो तो भी जेल और न लिखो तो भी जेल। यहीं उस दौर की तस्वीर थी। उन्होंने इसे मीडिया जगत का सबसे काला दौर करार दिया। भार्गव ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को जानना चाहिए कि किन लोगों ने बोलने की आजादी के लिए जेल काटी थी। लोकतंत्र कोई तंत्र नहीं, यह तप से पैदा हुआ है।
मीसाबंदियों का सम्मान, लोकतंत्र के रक्षकों को नमन
इस अवसर पर 1975 के दौरान मीसा कानून में बंद किए गए लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। मंच पर उपस्थित विधायक अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, महापौर माधुरी अतुल पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने इन वीरों को संविधान के सच्चे प्रहरी बताते हुए सम्मानित किया।
कांग्रेस बार-बार संविधान को बेरहमी से कुचलती रही
पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कांग्रेस संविधान बचाने की बात करती है, लेकिन इतिहास गवाह है कि वहीं कांग्रेस बार-बार संविधान को बेरहमी से कुचलती रही है। कांग्रेस के लिए लोकतंत्र सिर्फ एक दिखावा है। 2014 में भाजपा के नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व के रुप में भारत को महानायक मिला। जिनके नेतृत्व में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत व गहरी हुईं है। आज भाजपा के नेतृत्व में लोकतंत्र मजबूत हो रहा है संविधान की रक्षा की जा रही है। इस दौरान नेपानगर विधायक मंजू दादू, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, सुमित्रादेवी कास्डेकर, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, मीसाबंदी अधिवक्ता अरुण शेंडे, ज्ञानेश्वर मोरे, पूर्व महापौर अतुल पटेल, दिलीप श्रॉफ, फेडरेशन अध्यक्ष जयंतीलाल नवलखे, ईश्वर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विपुल कानगो ने किया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More