"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शादी का लालच देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

KPN24 :- शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को थाना शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मिली जानकारी अनुसार पीड़िता को आरोपी राजेंद्र साहू निवासी बिलारी द्वारा शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण किया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध 21 मई को थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए सूचना मिली कि आरोपी चंद्रपुर तरफ है की सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा पकडा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि नरेंद्र शुक्ला, प्रआर विजय निराला आरक्षक पतिराम यादव, थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More