"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध अप्रवासियों की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर पुलिस वाहनों पर चस्पा।

KPN24:- पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा द्वारा अवैध अप्रवासियों के संबंध में जारी टोल फ्री नंबर 18002331905 को लोगो को जागरुक करने के लिए पुलिस वाहन में चस्पा किया इससे लोगों को क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों की जानकारी देने में सुविधा हो।

इसके अतिरिक्त जिले के थाना/चौकी स्तर पर अवैध अप्रवासियों की चेकिंग हेतु जांच टीमों का गठन भी किया गया है, साथ ही जिला स्तर पर स्पेशल टार्क्स फोर्स भी बनाया गया है

शहर में बढ़ रहे अपराधों पर नियंत्रण के लिए जिले में बाहर जिला एवं राज्य से आकर लोग गांव शहर क्षेत्र में किरायें लेकर निवासरत् रहते है जिसकी जानकारी मकान मालिकों के द्वारा संबंधित पुलिस थाना/चौकियों को किरायेदारों का नाम पता नही दिया जाता है। कुछ अपराधियों के द्वारा अपराध घटित कर स्वयं को आवासीय क्षेत्र में छुपाने का प्रयास करते है, जिससे गांव शहर की शांति व्यवस्था को खतरा होने के साथ- साथ मानव जीवन को और लोक संपत्ति को क्षति की शंका व भय का वातावरण बना रहता है, जिसको दृष्टीगत रखते हुए पूर्व में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया जा चुका है।

जांजगीर चांपा पुलिस की अपील

जिले के सभी नागरिकों एवं मकान मालिकों से अपील है कि, यदि बाहर से आकर कोई बाहरी व्यक्ति, दुकान या अन्य जगहों पर काम करते है, व किराए के मकान लेकर निवास करते है तो, बाहरी व्यक्तियों का पूर्ण पता के साथ जानकारी तत्काल संबंधित थाना को देवें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More