
KPN24:- जिला पंचायत जांजगीर में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर काम करने वाले आरोपी को अनाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर 03 वर्षों से अनाचार कर रहा था तथा पीडीता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
मिली जानकारी अनुसार आरोपी कटघोरा निवासी दिग्विजय दास महंत जो जिला पंचायत जांजगीर में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर है जिसके द्वारा पीड़िता से जान पहचान बनाकर मोबाइल से बातचीत करने लगा इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध आज 28 जून को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले के गंभीरता को देखते हुये आरोपी दिग्विजय दास महंत को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार कर आज को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सउनि राम प्रसाद बघेल, आरक्षक विरेन्द्र भैना एंव अन्य स्टाफ थाना जांजगीर का सराहनिय योगदान रहा।










