
KPN24:- 7 लीटर 200 ml अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है पुलिस थाना सारागांव ने आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।
जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबीर सूचना मिला थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम अफरीद में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी संतोष कुमार राठौर उम्र 38 साल निवासी अफरीद थाना सारागांव के कब्जे से अलग अलग पन्नी पाउच में रखे 7 लीटर 200 ml कच्ची महुआ शराब कीमति 2000/ रू. को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी सारागांव एवं थाना सारागांव स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










