"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बांस डंडा से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में हत्या करने के नियत से प्राण घातक हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार किया, आरोपी को झगड़ा विवाद मत करना समझाने की बात को रंजिश रखते हुए बांस की डंडा से हमला किया गया।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी ओमप्रकाश भैना द्वारा 28,जून को गांव के डोलो यादव नामक युवक से मारपीट किया था जिससे किशोर साहू द्वारा आरोपी को मारपीट नही करने के संबध में समझाया था उसी बात को रंजिश रखते हुए आरोपी द्वारा 29 जून को सुबह किशोर साहू को बांस की डंण्डा से हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला कर चोंट पहुचाया गया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मुलमुला पारस पटेल द्वारा आरोपी ओमप्रकाश भैना निवासी ग्राम कोसा को तत्काल पकड़ा गया जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है।

इस कार्यवाही में उप निरी. पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि फूलेश्वर सिंह सिदार, प्रमोद महार प्र.आर. बलबीर सिंह, आरक्षक राजेन्द्र राठौर, हेमंत खरे, ओमप्रकाश डहरिया जितेन्द्र कुर्रे, यशवंत कश्यप, मनभावन पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More