"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार।

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र पुलिस को अनाचार के फरार आरोपी को झारखंड तरफ से पकड़ने में सफलता मिली है आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार किया, नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर 20 जून को थाना चांपा में अपराध क्र. 264/25 धारा 137 (2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में किया गया।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुऐ थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना स्तर से टीम गठित कर साइबर सेल की मदद से आरोपी अशोक कुमार को झारखंड तरफ से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि. सिलमानी टोप्पो, सउनि ज्ञान प्रकाश खाखा महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आर. प्रहलाद दिनकर, महिला आरक्षक संगीता लहरें एवं थाना स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More