
KPN24:- जांजगीर क्षेत्रांतर्गत खोखसा ओवर ब्रिज के पास खोखसा से पीथमपुर तक रोड़ निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम करने वाले विधायक व्यास नारायण कश्यप सहित अन्य 11 के विरुद्ध पुलिस ने FIR दर्ज किया गया है।
खोखसा ओवर ब्रिज में ग्राम जर्वे (च) के सरपंच एवं उसके पति तथा अन्य साथियों के द्वारा बल पूर्वक मार्ग अवरूध कर चक्का जाम करने वालो पर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज किया गया, चक्का जाम करने वाले लोगों ने स्कूली बच्चों को इस प्रयोजन में शामिल करना भी भारतीय न्याय संहिता व बालको की देखरेख संरक्षण अधिनियम के नियमों का भी उल्लंघन किया गया है
30 जून को लगभग सुबह 11 बजे ग्राम जर्वे के सरपंच, विधायक, जनप्रतिनिधी सहित अन्य लोगों के द्वारा अपने अन्य सहयोगी महिला पुरुष के साथ मिलकर खोखसा ओवर ब्रिज के पास से जर्वे (च) होते हुये पीथमपुर तक जाने वाले मार्ग अत्यधिक खराब होने की बातों को लेकर खोखसा ओवर ब्रिज में अवागमन को अवरुद्ध करते हुये चक्का जाम किया गया था। जिसमें आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसको ध्यान में रखते हुए जांजगीर पुलिस द्वारा चक्काजाम करने वालो के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। प्रकरण में शीघ्र आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।










