"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, पड़ोसी से मारपीट कर गाली-गलौच देने का है आरोप

KPN24:- छत्तीसगढ़ राज्य की जैजैपुर विधानसभा के विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने द्वारा गिरफ्तार किया गया, विधायक पर अपने पड़ोसी से मारपीट कर गाली-गलौच देने का आरोप है, जमानतीय धाराओं में अपराध दर्ज होने के कारण मुचलके पर रिहा भी कर दिया गया।

मिली जानकारी अनुसार आवेदक ने रिपोर्ट में उल्लेख किया कि उनके पड़ोसी विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू द्वारा उनके मकान की दीवार पर जबरन अपना एसी का आउटर यूनिट लगाया गया है। इस संबंध में कई बार मौखिक आग्रह करने के बाद भी यूनिट नहीं हटाया गया। घटना दिनांक को चंद्रशेखर राठौर के जीजा, हेमंत राठौर, जो कि जांजगीर में ठेकेदारी कार्य करते हैं, उनके घर पर मौजूद थे। प्रार्थी द्वारा घटना की जानकारी देने पर हेमंत राठौर ने विधायक के निर्माणाधीन मकान में कार्यरत मजदूरों से एसी का आउटर यूनिट हटाने हेतु कहा। इस बात पर विधायक बालेश्वर साहू ने अपने मकान के पोर्च में आकर प्रार्थी एवं उनके परिवारजनों से अनावश्यक विवाद किया तथा गाली-गलौज की। इस दौरान हेमंत राठौर द्वारा पूरी घटना की मोबाइल से रिकॉर्डिंग की जा रही थी, जिसे देखकर विधायक द्वारा मोबाइल छीनकर रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। विरोध करने पर हेमंत राठौर को 6–7 थप्पड़ मारते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायत की जांच उपरांत प्रकरण में अपराध घटित होना प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी विधायक बालेश्वर साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 248/25, धारा 329(4), 296, 351(2), 115(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान अपराध सिद्ध पाए जाने पर 29 जून को विधायक बालेश्वर साहू को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण जमानतीय होने से उन्हें मुचलका/जमानत पर रिहा किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना माननीय विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर को प्रेषित की गई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More