"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए तहसील कार्यालय सक्ती में शिविर होगा आयोजित

चन्दन शर्मा सक्ति।

KPN24:- सक्ती जिले में परिवहन विभाग द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए कैम्प का आयोजन 4 जुलाई को तहसील कार्यालय परिसर सक्ती में 10.30 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एचएसआरपी कैम्प आयोजन का उद्देश्य जांजगीर चांपा और सक्ती जिले के समस्त पंजीकृत वाहनों में हाई स्क्यिूरिटी नम्बर प्लेट लगवाने हेतु आम जनता को प्रेरित किया जाना है।

जिला परिवहन अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार परिवहन विभाग के द्वारा कैंप में वाहन स्वामियों से उनके वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार चेक कर मोबाईल अद्यतन कर एचएसआरपी हेतु निर्धारित शुल्क सहित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करवाया जावेगा। इसके लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। दोपहिया वाहन, मोपेड, स्कूटर, कृषि ट्रैक्टर एवं ट्रॉली के लिए 365.80 रूपये, तिपहिया वाहन एवं अशक्त वाहन के लिए 427.16 रूपये, हल्के मोटरयान के लिए 656.08 रूपये और वाणिज्यिक मध्यम एवं भारी वाहन (बस, ट्रक आदि) के लिए 705.64 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वाहन स्वामी स्वयं वेबसाईट https://cgtransport.gov.in/ के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं अथवा अपने नजदीकी परिवहन सुविधा केन्द्र में जाकर भी हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी ) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। जांजगीर चांपा और सक्ती जिले के समस्त पंजीकृत वाहन स्वामी को परिवहन विभाग द्वारा सूचित किया गया है कि यथाशीघ्र अपने वाहनों में हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चत करें ताकि अनावश्यक परेशानी व जुर्माना से बचा जा सके। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आवेदन के लिए मूल आर सी, आधार और वाहन स्वामी का मोबाईल नंबर लाना आवश्यक है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More