"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पीएम किसान सम्मान निधि पाने हजारों फर्जी नामों की भरमार,

KPN24:- बेईमानी भ्रष्टाचार व घोटाले के लिए आदमी सारी हदें पार कर देता है ऐसा ही एक मामला राजस्थान के पाली में सामने आया है जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा पाने के लिए एक हिंदुओं के गांव में मुस्लिमों के नाम से हजारों फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं और उनके जरिए किसान सम्मान निधि का फायदा उठाया गया है।

बताया जा रहा है कि इस गांव में एक भी मुस्लिम नहीं रहता है और यहां रहने वाले सारे लोग हिंदू हैं।

वहीं, जिन फर्जी खातों में किसान सम्मान निधि के पैसे ट्रांसफर किए गए हैं, वो उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले लोग हैं। फर्जीवाड़े में शामिल ज्यादातर लोग मुस्लिम हैं।

FIR तक दर्ज नहीं हुई

बता दें कि इस फ्रॉड की जब जांच हुई तब पाली जिले के देसूरी गांव में 20 हजार, रानी गांव में 9,004 और मारवाड़ जंक्शन में 62 फर्जी खातों का पता चला है। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हैरानी वाली बात ये है कि यह फर्जीवाड़ा साल 2020 में हुआ है, लेकिन अधिकारियों ने यह बात दबा दी थी। उस वक्त मामले पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। लेकिन अधिकारियों ने फर्जी खातों का पता लगाकर उसमें सम्मान निधि की राशि जाने पर रोक लगा दी थी।

90 फीसदी मुसलमान

मामले की जांच के दौरान पता चला है कि ये खाते पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में रहने वाले लोगों के नाम पर खुले हुए हैं। फर्जी अकाउंट से सम्मान निधि का पैसा लेने वाला 90 प्रतिशत नाम मुस्लिमों के हैं। सभी लोगों का पंजीकरण एक ही वक्त पर हुआ था। हैरानी की बात ये है कि इन सभी आवेदनों को सरकारी पोर्टल पर एक ही वक्त में स्वीकृत भी किया गया था।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More