"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बैंक प्रबंधकों की बैठक में एसपी ने दिए सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश।

 

KPN24:- पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप द्वारा पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों का बैठक आहूत की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित बैंक प्रबंधकों को अपने- अपने बैंकों में अलार्म सिस्टम सीसीटीवी कैमरा प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात करने हेतु निर्देश किया गया साथ ही नजदीकी थाना एवं पुलिस कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया।

मुख्य शाखा से नगदी केश लाने ले जाने के दौरान सशस्त्र गार्ड आवश्यक रूप से रखे, बैंक सुरक्षा गार्ड को बैंक परिसर में लगातार घूमने एवम संदिग्ध व्यक्तियों नजर रखे हेतु निर्देशित करने हेतु बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, कोई जन- हानि न हो जिसको दृष्टिगत रखते हुए थाना/चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में आने वाले बैंकों के आस पास लगातार आर्म्स एम्युनेशन के साथ बैंकों के आस पास सघन पेट्रोलिंग करने तथा रात्रि गस्त बैंकों के आस पास उचित पुलिस बल लगाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More