
चन्दन शर्मा सक्ति
KPN24:- शासन के युक्तियुक्तकरण की पहल से सक्ती जिले के स्कूलों में शिक्षकों की कमी तो दूर हुई ही है। साथ ही गुणवत्तापूर्वक शिक्षा भी मिल रही है। पहले शासकीय हाई स्कूल जेठा में केवल 4 शिक्षक थे जो हिन्दी, अंग्रेजी सहित अन्य विषय पढ़ाते थे। लेकिन उक्त विद्यालय में गणित विषय का शिक्षक ना होने के कारण शिक्षण प्रदान करने में कठिनाई होती थीं।
अब युक्तियुक्तकरण से गणित विषय के शिक्षक की पदस्थापना शासकीय हाई स्कूल जेठा में हुई है। इससे विद्यार्थियों को संतुलित ढंग से शिक्षण उपलब्ध हो रहा है। शासकीय हाई स्कूल जेठा के प्राचार्य श्री गजेंद्र राठौर ने बताया कि अब शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मिल रही है और इससे परिणाम भी गुणवत्तापूर्ण आएंगे। उन्होने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।










