"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

दुबई में काम दिलाने के नाम लाखों की ठगी, आरोपी कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार

बलरामपुर। दुबई में अच्छा काम दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी के आरोपी को बलरामपुर पुलिस ने कोच्ची एयरपोर्ट से हिरासत में लिया। है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। कोच्ची लौटने पर एयरपोर्ट अथारिटी ने उसे पकड़ लिया और बलरामपुर पुलिस को सूचना दी। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बचवार निवासी मनीष कुमार गिरी 10 साल तक दुबई में रहकर काम कर चुका था। कंपनी के बंद होने के बाद वह वापस घर आ गया था। मनीष कुमार गिरी को उत्तप्रदेश के देवरिया निवासी रामाशीष मद्धेशिया ने फोन कर बताया कि, दुबई में एक अच्छा काम है। यदि वह जाना चाहे तो कंपनी वालों से वह बात करेगा। इसके लिए एक लाख 20 हजार रुपए खर्च होंगे। रामाशीष मद्धेशिया ने काम के लिए बात करने के लिए प्रशांत शशिधरन नायर का मोबाइल नंबर दिया। प्रशांत शशिधरन नायर ने पैसा ट्रांसफर करने करने के लिए अपना यूनियन बैंक का खाता नंबर दिया। Also Read – ₹ 54.86 पोषण पखवाड़ा के तहत किया जा रहा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन मनीष कुमार गिरी ने उक्त खाते में 30 नवंबर 2021 को 50 हजार रुपए और 16 मार्च 2022 को 34 हजार रुपए ट्रांसफर किया। उक्त पैसे के एवज में उसे दुबई जाने के लिए वीजा, टिकट रामाशीष मद्धेशिया, प्रशांत शशिधरन नायर और उसके साथी निशांत शशिधरन नायर द्वारा नहीं दिया गया। मनीष कुमार गिरी ने नौकरी नहीं लगने, वीजा और टिकट नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगे तो तीनों ने राशि नहीं लौटाई। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में रामाशीष मद्धेशियों को गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपी प्रशांत शशिधरन नायर के विदेश में रहने के कारण उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। प्रशांत शशिधरन नायर 11 अप्रैल को मस्कट (ओमान) से कोच्ची एयरपोर्ट पर पहुंचा तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर शंकरगढ़ पुलिस कोच्ची पहुंचीं एवं प्रशांत शशिधरन नायर (42) निवासी त्रिवेद्रंम केरला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे लेकर आज बलरामपुर पहुंची। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More