"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हाउसिंग बोर्ड की बसाई कॉलोनी को अब नगर निगम बनाएगा स्मार्ट वार्ड

मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर

KPN24:- शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना नगर निगम कब से संजोए है। उसकी दिशा में पहला कदम इंदिरा कॉलोनी से रखा जाना है। इसके लिए पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में एक वार्ड चयनित किया गया है, जहां कम समय और कम मेहनत में जल्दी और बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते है।

नगर निगम ने शहर के पहले स्मार्ट वार्ड के लिए इंदिरा कॉलोनी का चयन कर, इसकी प्रक्रिया भी शुरु कर दी।
दरअसल, इस मुहिम की शुरुआत हर विकास कार्य में बाधक बनने वाले अतिक्रमण से की है। बता दें कि इंदिरा कॉलोनी को सालों पहले हाउसिंग बोर्ड ने बसाया था। बाद में ये नगर निगम के आधिपत्य और कार्यक्षेत्र के दायरे में आ गई। तबसे ये नगर निगम के अधिन होकर यहां की सडक़, बिजली और पानी जैसी तमाम व्यवस्थाएं नगर निगम से ही संचालित की जा रही है।
बजट सत्र में बोले थे पूर्व महापौर
बता दें कि हाल ही में गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित बजट सत्र के समापन अवसर पर पूर्व महापौर अतुल पटेल ने कहा था कि शहर को स्मार्ट सिटी के रुप में विकसीत किया जाना है। इसके लिए नगर निगम ने शुरुआत करते हुए सबसे पहले इस कॉलोनी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दर्जनों अतिक्रमण करने वालों को नोटिस थमाकर एक सप्ताह का समय भी दिया है। यदि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो नगर निगम सख्ती से अतिक्रमण खदेड़ेगी।
सामुहिक रुप से होगा जलसंरक्षण
गौरतलब है कि शहर की इकलौती कॉलोनी है जहां अब भी वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर लोगों में जागरुकता है और लोगों ने अपने घरों में जल संरक्षण का यह सिस्टम बनाया हुआ है। लेकिन इससे एक कदम आगे अब नगर निगम सामुहिक वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की शुरुआत इस प्रोजेक्ट से करना चाहती है। यहंा कॉलोनी की छतों का पानी पाईप लाईन की मदद से संयुक्त रुप से आसपास के उद्यानों में उतारा जाएगा। जिससे पूरे क्षेत्र का जलस्तर बढ़ जाएगा और भविष्य में होने वाले जलसंकट से निजात मिल सकेगा।
ये सुविधाएं भी होगी चाक-चौबंद
इतना ही नहीं स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए इस पूरी कॉलोनी में साफ-सुथरी चौड़ी सडक़ें, पर्याप्त रोशनी के लिए चमचमाती एलईडी लाईट वाली स्ट्रीट लाईट्स, साफ-शुद्ध पेयजल सहित तमाम अनिवार्यताओं को ध्यान में रखा जाएगा। इसका ब्लू प्रिंट नगर निगम ने तैयार भी कर लिया है। जिसको अमली जामा पहनाना शेष है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More