
मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर
KPN24:- अपने जीवन के दूसरे पढ़ाव पर जा पहुंचे कई दोस्त अपने हंसी-ठिठौली और मस्ती के दिनों के सहपाठियों से करीब 25 साल से भी ज्यादा अंतराल के बाद एक दूसरे को देख खिलखिला उठें तो किसी की आंखों में खूशी के आंसू तैर गए। मौका था जिले के ग्राम दापोरा के शासकीय शाला परिसर में कक्षा 10वीं की 1998 की बैच के मिलन समारोह का।
संस्था प्राचार्य विजय तुलस्कर ने बताया कि बीते दिनों संस्था में एक गेट टू गेदर आयोजित किया गया। जिसमें 1998 की बैच के दर्जनभर से ज्यादा विद्यार्थी जो अब स्वयं पालक बन गए है और इनमें से कईंयों के बच्चे भी 10वीं पास कर चुके है, ऐसे लोग अपने बाल सखाओं से मिलने इस कार्यक्रम में पहुंचे। इनमें से कोई पूना तो कोई मुंबई, कोई इंदौर तो कोई पीथमपुर से अपनी व्यस्त जीवनशैली से 1 दिन का समय निकालकर पुराने दोस्तों से मिलने पहुंचा। इतने सालों बाद एक-दूसरे को देखना, बरसों पहले के उस पल को महसूस करना वाकई लाजवाब और रोमांचक था। सबके दिलों में एक दूसरे से मिलने की खुशी तो थी ही साथ में कई सवाल थे कि इतने सालों बाद कौन-कैसा दिखता होगा। वो सभी दोस्त उसी स्कूल में उसी माहौल में एक दूसरे से मिले। बरसों बाद मिलने के बाद सभी ने एक-दूसरे के हालचाल जाने, पुरानी यादें सांझा की और एक-दूसरे के वाट्सएप नंबरों का भी आदान-प्रदान किया।
ये आपस में मिले बरसों बाद इस कार्यक्रम में 1998 के बैच के सभी शिक्षक भी मौजूद रहे। इनमें आमोदे सर, सन्यास सर, उगवे सर, प्रल्हाद पाटील सर, कमलेश पंजराये सर, किरण लोखंडे और प्राचार्य विजय तुलसकर सर सहित 1998 की बैच के विद्यार्थी उदय रमेश पाटील, डॉ.अजय भागवत चौधरी, दीपक रघुनाथ पाटील, योगेश चंद्रकांत चौधरी, विजय श्रीराम पाटील, प्रमोद प्रकाश पाटील, प्रमोद भागवत पाटील, नितीन जगन्नाथ पाटील, निलेश अशोक पाटील, राहुल विठ्ठल पाटील, अर्चना मनोहर पाटील, प्रतिभा प्रकाश महाजन, ज्योति सुधाकर पाटील, अर्चना सुभाष पाटील, सुनिता दशरथ पाटील, सोनाली रघुनाथ पाटील, नंदाबाई वामन पाटील, कल्पना राजाराम पाटील, रुपाली भागवत पाटील, निलीमा प्रकाश पाटील, सोनाली गंभीर पाटील, संध्या भगवान पाटील, अर्चना राजाराम पाटील और वैशाली प्रभाकर पाटील सहित अन्य मौजूद थे।










