
KPN24 :- जांजगीर चांपा पुलिस की पहल जिले में ”ऑपरेशन उपहार” का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने किया ”ऑपरेशन उपहार” के तहत पुलिस मोटरसाइकिल चालकों निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया।
इस ऑपरेशन का उद्देश्य परस्पर एक दूसरे को हेल्मेट का उपहार देकर उसके जीवनभर की उपयोगी चीज़ को देना है जैसा कि किसी के Birthday, विवाह आदि अवसर पर ऐसे उपहार दिए जाए तो जन जागरुकता की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम होगा, हेलमेट पहनने को प्रेरित कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करना इस अभियान का उद्देश्य है..
”ऑपरेशन उपहार” के तहत थाना जांजगीर क्षेत्र के पुटपुरा चौक एवं अकलतरा चौक हाइवे रोड में आने जाने वाले 50 मोटर सायकल चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया।
यातायात जागरूकता:
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा हेलमेट वितरण के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी की मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने, और नशे में वाहन न चलाने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।
जान-माल की सुरक्षा पर बल
यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले जान- माल की हानि पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित वाहन चालन की महत्ता समझाई गई।
यातायात पुलिस की अपील:
– हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।
– वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें।
– बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं।
– नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचें।
– नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से परहेज करें।
”आपरेशन उपहार” के तहत अपने स्वेच्छा से जिले के आनंद हीरो एजेंसी, गट्टानी होंडा एजेंसी जांजगीर, बलौदा हीरो एजेंसी एवं होंडा भगवती एजेंसी अकलतरा के द्वारा यातायात जांजगीर पुलिस को हेलमेट प्रदाय किया गया था, उक्त हेलमेट को पुलिस ने मोटर सायकल चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करते हुए वितरण किया गया।
जांजगीर- चांपा पुलिस सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील करती है।










