"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कार्यालयीन पत्रों को दबाकर अपने पास रखने वाले आरक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश

KPN24:- वरिष्ठ कार्यालय से जारी कार्यालयीन पत्रों को थाना प्रभारी को न बताते हुए अपने पास दबाकर रखने वाले थाना मददगार आरक्षक के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा ने विभागीय जांच की कार्यवाही की गई है।

आरक्षक पद्मराज जो थाना चांपा में पदस्थापना के दौरान थाना मददगार आरक्षक का कार्य करता था। जिसके द्वारा कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चाम्पा से जारी 42 विभागीय पत्रों को संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को वितरित न कर और थाना प्रभारी चांपा को जानकारी न देकर अनावश्यक अपने पास रखकर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही पूर्ण आचरण प्रदर्शित करने पर आरक्षक क्रमांक 583 पद्मराज सिंह के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय द्वारा विभागीय जांच आदेशित की गई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More