"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिक बालक को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाली युवती गिरफ्तार

KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले में एक नाबालिग बालक को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगाकर ले जाने वाली युवती को गिरफ्तार किया है आरोपी युवती ने नाबालिग बालक को शादी का देकर उसके साथ अनाचार किया जिस पर पुलिस ने पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

मिली जानकारी अनुसार नाबालिग बालक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध  01 जुलाई को थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 605/25 धारा 137 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिग बालक के ऊपर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा नाबालिग बालक की पतासाजी की जा रही थी। इसी के चलते  सायबर तकनीक के आधार पर पता चला कि नाबालिग बालक जगदलपुर तरफ एक युवती के कब्जे में है जिसकी सूचना पर सीएसपी जांजगीर श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जगदलपुर तरफ रवाना होकर सायबर तकनीक के आधार पर एक युवती के कब्जे से अपहृत बालक को बरामद किया गया। युवती से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताई की नाबालिग बालक को शादी करने का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार करना जुर्म स्वीकार किये जाने पर युवती को गिरफ्तर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई उपनिरी. सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक राजू लाठे महिला आरक्षक रेखा यादव थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More