"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ज़हरीले जीव के काटने से कक्षा तीसरी के छात्र की मौत

KPN24:- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हाॅस्टल में कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले छात्र को जहरीले जीव के काटने से उसकी मौत हो गई आशंका जताई जा रही है कि सांप के काटने से बच्चे की जान गई है। इस घटना के बाद हॉस्टल वार्डन और मंडल संयोजक को तत्काल हटा दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार यह घटना बालक छात्रावास ग्राम झारा की है। मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब तीसरी में पढ़ने वाले छात्र विजय कुमार सिंह (10) पिता हीरालाल सिंह के पैर में जहरीला जीव ने काट लिया।
काफी देर बाद उसे सनवाल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक ग्राम पचवाल का रहने वाला था। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान हॉस्टल वार्डन मौके पर नहीं था। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सनवाल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चे को मृत पाया। मामले में सहायक आयुक्त समीक्षा जायसवाल ने बताया कि घटना के बाद छात्रावास अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है। निलंबन के लिए जेडी को पत्र लिखा गया। इसके अलावा मंडल संयोजक को भी पद से हटा दिया गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More