"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिला प्रशासन द्वारा सावन के महीना में रील प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन

KPN24 :- सक्ती जिला प्रशासन द्वारा सावन का महीना में रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम सेलिब्रेट द मानसून मैजिक ऑफ सक्ती रखा गया है। 

जिला पंचायत सक्ती से मिली जानकारी अनुसार    प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 2500 रुपए रखा गया है। साथ ही सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000 लाइक पार करने वाली हर रील पर इनाम मिलेगा। 1000 से ज़्यादा लाइक पर, प्रति लाइक एक रुपए का इनाम मिलेगा (उदाहरण के लिए 1500 लाइक आने पर 500 रुपए का इनाम दिया जाएगा)।
सावन रील प्रतियोगिता के लिए सुझाए गए स्थान तुर्री धाम – मानसून की हवा में भक्ति में डूब जाएँ, दमाऊ धारा – झरनों की सुंदरता को कैद करें, चंद्रपुर (चंद्रहासिनी मंदिर) – सावन के दौरान आध्यात्मिक भव्यता का प्रदर्शन पर आधारित है। इन तीनों स्थानों का रील बनाकर प्रतिभागी रील प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। यह 15 जुलाई 2025 से 15 अगस्त 2025 के समयावधि तक चलेगा। नियम एवं शर्त सहित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय सक्ती से सम्पर्क किया जा सकता है।

सावन रील प्रतियोगिता के लिए विशेष दिशा निर्देश

सुझाए गए तीनों स्थान को दर्शाते हुए एक इंस्टाग्राम रील (अधिकतम 90 सेकंड) का बनाएं, जिसे अपने अकाउंट से इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें। हैशटैग #SaavanInSakti का इस्तेमाल करें,@saktidist व @ceozpsakti को टैग करें, रील्स 15 जुलाई और 15 अगस्त 2025 के बीच पोस्ट की जानी चाहिए। प्रतिभागी कई रील्स सबमिट कर सकते हैं, लेकिन केवल एक ही पुरस्कार के लिए पात्र होंगे।

जीतने के मापदंड

प्राप्त जानकारी अनुसार सबसे ज़्यादा लाइक वाली रील विजेता मानी जाएगी। लाइक की गिनती 14 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक की जाएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More