"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

क्लर्क ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

KPN24:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई कोर्ट परिसर में  अफरातफरी मच गई जब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, यहां एक क्लर्क ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोमनाथ ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोग कोर्ट रूम पहुंचे और देखा कि सोमनाथ फंदे से लटका हुआ है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची भिलाई-3 थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि क्लर्क सोमनाथ ठाकुर ने मजिस्ट्रेट अभिनव डहरिया के कोर्ट रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More