"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

खनिज निगम का अध्यक्ष बनवाने के नाम पर भाजपा नेता से 43.30 लाख की ठगी

KPN24 :- ठगी करने वाले लोगों की हिम्मत की दाद देनी होगी, डबल इंजन की सरकार में डबल इंजन की सरकार के कार्यकर्ता के साथ ही  ठगी हो जाए तो फिर आम जनता का क्या हाल होगा ऐसा ही एक मामले में छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता ठगी के शिकार हुए हैं. शातिर ठगों ने छत्तीसगढ़ निगम मंडल में खनिज निगम का चेयरमैन/अध्यक्ष बनाने का प्रलोभन देकर 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की है. पीड़ित केशकाल भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया ने केशकाल थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. बताया जा रहा कि आरोपियों ने 3 करोड़ की मांग की थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।

केशकाल निवासी भाजपा नेता संतोष कटारिया की शिकायत के मुताबिक, आरोपी काजल जोशी ऊर्फ कोमल इंगुले और राजीव सोनी ने धोखाधड़ी कर कुल 41 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की है. उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में जिला कोण्डागांव भाजपा कोर ग्रुप का सदस्य है और पूर्व में अविभाजित मध्यप्रदेश में जिला उत्तर बस्तर में भाजपा का जिला अध्यक्ष था. राजीव सोनी निवासी रायपुर से चर्चा के दौरान काजल जोशी नामक महिला का नाम मैंने सुना था और काजल जोशी से राजीव सोनी ने ही मुलाकात कराया था. उसके बाद 12 अगस्त 2024 को काजल जोशी नाम की महिला स्वयं को नागपुर और दिल्ली निवासी बताकर भाजपा एवं आरएसएस का पदाधिकारी बताकर मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया था. उन्होंने केन्द्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन में सभी मंत्रियों के साथ पहचान होना बताकर मुझे छत्तीसगढ़ सरकार में खनिज निगम का चेयरमैन/अध्यक्ष बनाने का प्रलोभन देकर तीन करोड़ की मांग की थी।

पीड़ित भाजपा नेता के मुताबिक, इतनी बड़ी रकम तत्काल में नहीं होने की बात कहकर उसने सिर्फ 20 लाख रुपए कैश दे पाने की बात कही. काजल जोशी को मैंने 20 अगस्त 2024 को दिल्ली में 20 लाख रुपए पेमेंट किया था. उसके बाद 26 सितंबर 2024 को 01 लाख 30 हजार रुपए व्हाटसअप के माध्यम से केशकाल से काजल जोशी द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड में भेजा था. उसके बाद माह अक्टूबर-2024 में होटल क्लार्क रायपुर में काजल जोशी और राजीव सोनी को 20 लाख रुपए नगद दिया था। इस प्रकार कुल 41 लाख 30 हजार रुपए दिया गया है. इसके बाद भी मेरा नाम छत्तीसगढ़ निगम मण्डलों के नियुक्ति आदेश में नहीं होने पर मैने उसके मोबाइल एवं व्हाटसप नम्बर पर संपर्क करने का प्रयास किया, किन्तु काजल जोशी ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया।

भाजपा नेता संतोष कटारिया ने बताया कि फोन नहीं उठाने पर उसे संदेह हुआ तो उन्होंने काजल जोशी के बारे में भाजपा के मित्रों से संपर्क किया. इस दौरान पता चला कि काजल जोशी नाम की कोई भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं है. इस प्रकार मुझसे काजल जोशी और राजीव सोनी ने कुल 41 लाख 30 हजार रुपए का धोखाधड़ी किया है. बाद में पता चला कि काजल जोशी का नाम कोमल इंगुले भी है. राजीव सोनी का मोबाइल नम्बर और काजल जोशी का मोबाइल नम्बर दोनों का ही मोबाइल बंद आ रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More