
जांजगीर-चांपा :- छत्तीसगढ़ में 50 लाख मीट्रिक टन चावल राज्य की करीब ढाई से अधिक राइस मिलों में अटका पड़ा है जिसके चलते सरकार के पास आने वाले समय में पीडीएस के चावल की समस्या होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य को धान का कटोरा कहा जाता है यहां बड़े पैमाने पर धान की खेती होती हैं तथा यहां का मुख्य भोजन भी चावल ही है। वहीं इस बार सबसे अधिक धान की खरीदी भी हुई, जिसको प्रदेश की करीब ढाई हजार राइस मिलों ने मिलिंग के लिऐ मण्डियों से उठा तो लिया है लेकिन अभी तक इन राइस मिलों ने सरकार के पास चावल जमा नहीं किया है। छत्तीसगढ़ राज्य में 75 लाख से अधिक राशन कार्डधारी परिवार रहते है जिनको सरकार पीडीएस के माध्यम से चावल उपलब्ध कराती। ऐसे में राइस मिलों द्वारा मिलिंग का चावल सरकार के पास जमा नहीं होने से आने वाले दिनों में सरकार के पास एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी।










