"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनांतर्गत 15 दिवसीय ब्युटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ

KPN24:- जांजगीर-चांपा में बालिकाओं को सुरक्षा, संरक्षण, शिक्षा एवं सतत् विकास को बढ़ावा देने एवं देश एवं समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का क्रियान्वन किया जा रहा है।

जिसके तहत कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन में ’’महिलाओं/बालिकाओं में कौशल विकास करने एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने’’ थीम पर नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन पुटपुरा में 15 दिवसीय ब्युटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 महिलाएं एवं बालिकाएं लाभ ले रहे है। ब्युटी पार्लर प्रशिक्षक के रूप में लैक्मे अकैडमी, बिलासपुर के अनुभवी प्रशिक्षिका सुश्री अंजली अग्रवाल एवं साथी एैश्वर्या के द्वारा सौंदर्य सेवाओं के अनेक प्रकारों के बारे में प्रायोगिक एवं सैद्धान्तिक प्रशिक्षण देते हुए अन्य जानकारी दी गई। इस दौरान परियोजना अधिकारी श्री विकास सिंह, पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता तिवारी, केन्द्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर सुश्री एच, निशा खान, सायको-सोशल-काउंसलर श्रीमती सरस्वती सोनी, सरपंच ग्राम पंचायत पुटपुरा उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More