"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

श्री रामलला दर्शन योजना: जिले के 182 श्रद्धालुओं के जत्थे की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले से छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

इसी तारतम्य में भगवान श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर के रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम जाने वाली विशेष ट्रेन के लिए आज विकासखंड जांजगीर, नवागढ़ और बम्हनीडीह के 182 राम भक्तों का जत्था एवं 05 एस्कॉर्ट ऑफिसर को लेकर बस रवाना हुई।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अंबेश जांगड़े, अध्यक्ष नगर पालिका जांजगीर-नैला श्रीमती रेखादेवा गढ़ेवाल, मोहन यादव, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, प्रभारी उप संचालक समाज कल्याण पवन कोसमा, उप संचालक पंचायत अभिमन्यु साहू ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भगवान श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह था। अयोध्या धाम की यात्रा की शानदार व्यवस्था के लिए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत शासन द्वारा श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा पर ले जाने के साथ ही उनके खान-पान सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More