
शैलेन्द्र कुमार सोनी बलौदा
KPN24:- छत्तीसगढ़ जिले के बलौदा में स्वर्णकार परिवार द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 27 जुलाई से 4 अगस्त किया जा रहा है जिसमें शिव महापुराण कथा का दिव्य ज्ञान प्रवाह श्री विजयानंद पाठक की सरल वाणी से शिव महापुराण का रसपान कर पूण्य लाभ प्राप्त करें।
बलौदा के स्वर्णकार परिवार स्व. श्री लक्ष्मीनारायण स्वर्णकार की स्मृति में शिव महापुराण कथा का आयोजन करा रहा है जिसमें 27 जुलाई को कलश यात्रा वेद पूजा शिव महापुराण कथा का महत्ता होगी तो 28 जुलाई सोमवार को शिव महापुराण कथा का आरंभ, सुत संवाद, व्यास चरित्र होगा तो मंगलवार को नारद प्रसंग दक्ष यज्ञ सती प्रसंग के साथ बुधवार को शिव महापुराण कथा में शिव पार्वती के विवाह प्रसंग को विस्तार से बताया जाएगा, तो गुरुवार को श्री कार्तिकेय व गणेश जन्मोत्सव की कथा का भक्त जन आंनद लेंगे,वहीं शुक्रवार को वेद गद्दी पर बैठे कथा वाचक विजयानंद पाठक गणेश की के विवाह प्रसंग के साथ सालिकराम महात्म की कथा का महत्व भक्तों को बताएंगे, वहीं शनिवार को पतिव्रत धर्म, गृहस्थ आश्रम के साथ ही 12 ज्योर्तिलिंग का गुणगान किया जाएगा तथा उनके महत्व को समझते हुए रविवार को कथा को विश्राम देकर 108 बेलपत्र की वर्षा होगी तो सोमवार 4 अगस्त को हवन होगा। स्वर्णकार परिवार ने सभी भक्तों से अपील की है की इस शिव महापुराण कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का रसपान कर पूण्य लाभ प्राप्त करें।











