
दिलहरण चन्द्रा जैजैपुर
KPN24:- छत्तीसगढ़ राज्य योगासन स्पोर्ट्स संघ के द्वारा आयोजित 6 वीं राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2025 का आयोजन दिनांक 25 से 28 जुलाई के मध्य ओ पी जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया।
जिसमें जांजगीर चांपा सक्ती जिले से जूनियर वर्ग में सुबोध प्रेम निषाद ने सिल्वर मैडल, सीनियर वर्ग में आकाश सिंह छत्री ,मेधा राम साहू ने सीनियर ब वर्ग में गोल्ड मैडल जीतकर जांजगीर चांपा सक्ती जिले का नाम रोशन किया है। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे व छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों ने जैजैपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने के पश्चात जांजगीर चाम्पा सक्ती जिले का प्रतिनिधित्व किये जहां उन्होंने अपने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन कर उपलब्धि हासिल की है।
यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में आयोजित की गई थी। इन चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धी से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है वहीं अध्यक्ष विजय मनहर,सुरेंद्र रत्नाकर, शोभा आनंद, नारायण साहू, वीर साहू मनोज रात्रे रवि बंजारे योगासन संघ के सचिव खगेश भारद्वाज ने सभी खिलाड़ियों को बधाईयां दी










