
KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में प्रोफेसर कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया था छापेमारी में अब तक दो महिलाओं सहित कुल पाँच लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुरानी बस्ती थाना और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने कार्रवाई की थी। मौके से आकाश साहू, कृषाणु दास और एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे । तीनों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य नाम सामने आए। बाद में भूपेन्द्र उर्फ गोपालू और एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया। कुल पाँच आरोपी (दो महिलाएँ और तीन पुरुष) अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं।गिरोह का मास्टरमाइंड कृषाणु दास बताया जा रहा है, जो शहर में अलग-अलग स्पा सेंटरों की आड़ में यह गैरकानूनी धंधा चला रहा था। आरोपियों के मोबाइल, चैट व बैंक खातों की जाँच में अन्य लोगों की संलिप्तता भी उजागर हो सकती है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल डेटा व संपर्क सूत्रों की जाँच कर रही है और फरार कुछ अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रायपुर में ऐसे अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे आमजन से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की गोपनीय रखी जाएगी।










