"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

देशभर से करोड़ों रुपए की सायबर ठगी करने वाले गिरोह के 5 लोग गिरफ्तार

KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मनी लांड्रिंग के नाम पर एक महिला से ठगी करने वाले गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इन ठगी करने वाले लोगों ने महिला को तीन दिन तक फोन से काल से ठगी करते  हुए 2.83 करोड़ रुपए बैंक खाते में डलवा लिया गया है जब महिला ने इन लोगों से पैसा वापस मांगा तो ठगों ने मैसेज कर ठगी होने की बात बताई।

मिली जानकारी अनुसार पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है जहां एक 63 साल पीड़िता सोनिया हंसपाल सफायर ग्रीन विला में रहती हैं उन्होंने विधानसभा जाना में शिकायत दर्ज कराई की 21 मई 2025 को एक अंजान मोबाइल नंबर से काल आया था सामने वाले व्यक्ति ने अपने आप को एसबीआई के कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया और कहा की आपके क्रेडिट कार्ड का बेलेंस बचा हुआ है और आपका नंबर दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर रहा हूं और फोन कट गया। उसके थोड़ी देर बाद दिल्ली पुलिस के नाम से एक काल आया और उसने महिला से प्रापर्टी ज्वेलेरी कैश आदि की जानकारी मांगी गई। उसके बाद कहा गया है कि आपके खिलाफ मनी लांड्रिंग का कैश दर्ज किया गया है आपने एक ही आधार कार्ड से कहीं बैंक खाते खोले गए हैं। दिल्ली पुलिस के इस फर्जी अधिकारी ने पीड़िता से कहा की हम आपको कुछ डिटेल्स देंगे जिसमें आपको कुछ पैसा भेजना है जो बाद में आपको वापस मिल जाएगा, इस पर पीड़िता ने अलग अलग खातें में 2.83 करोड़ रुपए डाल दिया गया। जब पीड़िता ने इन लोगों से पैसा वापस मांगा तो इन लोगों ने वाट्स एप पर मैसेज भेज कर बताया कि आपके साथ ठगी हो गई है जिस पर महिला ने विधानसभा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

करोड़ों रुपए की ठगी के मामले को गंभीरता से लेते एसएसपी डाॅ लाल उमेद ने पुलिस को निर्देश देते हुए जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा गया है , जिस पर सायबर टीम, पुलिस थाने व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पीड़िता के घर जा कर मामले में पूछताछ की तथा जिन नंबर से महिला को फोन आया व किन खातों में पैसा डाला गया उनकी गहन जांच की गई,  प्रारंभिक जांच के बाद रेंज सायबर थाना, एण्टी क्राईम एण्ड सायबर व विधानसभा थाना पुलिस की चार टीमें बनाकर यूपी भेजी गई जहां इन टीमों ने लगातार छानबीन करते हुए गोरखपुर से 5 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ सायबर ठगी करने की बात कही गई।

 

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More