"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में शानदार प्रदर्शन, टाॅप 100 में 25 शहर छत्तीसगढ़ के

KPN24:- छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के 169 शहरों में से 115 ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। देश के 4,566 शहरों में से 25 छत्तीसगढ़ के शहर टॉप-100 में शामिल हुए, जो पिछले साल के 16 शहरों की तुलना में बहुत बड़ी उपलब्धि है।

राज्य के 62 नगर निकायों ने गारबेज-फ्री सिटी स्टार रेटिंग में अपनी रैंक बढ़ाई और सिंगल, थ्री, फाइव स्टार दर्जा प्राप्त करने वाले शहरों की संख्या 71 से बढ़कर 114 हो गई है। राजधानी रायपुर ने सेवन स्टार का दर्जा प्राप्त किया है, जो सर्वोच्च मान्यता है, साथ ही उसे वाटर प्लस शहर का दर्जा भी मिला है।

तीन नगर निगम—बिलासपुर, कोरबा, और भिलाई—ओडीएफ प्लस प्लस से वाटर प्लस श्रेणी में पहुंचे हैं और कुल 163 नगरीय निकायों को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा मिला है। कई शहरों ने अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया, जैसे कि सिमगा 649वें से 95वें, रायपुर 12वें से चौथे स्थान पर पहुंचा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे स्थानीय निकायों और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया है जबकि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 7,400 करोड़ रुपये के निवेश और कड़े निरीक्षणों को सफलता की कुंजी माना है।

इसके अतिरिक्त, सात शहरों को विशेष पुरस्कार मिले, जिनमें बिल्हा नगर पंचायत देश का सबसे स्वच्छ 20 हजार से कम आबादी वाला शहर बना, बिलासपुर 3 लाख से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों में दूसरा और अंबिकापुर ‘स्वच्छता सुपर लीग’ में शामिल हुआ है।

यह उपलब्धि राज्य की शहरी स्वच्छता में बड़ी छलांग के रूप में देखी जा रही है और आगामी वर्षों में छत्तीसगढ़ के शहरों की रैंकिंग में और सुधार की उम्मीद है

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More