
KPN24 :- हर इंसान का सपना होता है कि उसका एक अपना पक्का घर हो, जहां वह सुकून से अपने परिवार के साथ रह सके। यह सपना अब सक्ती जिले के ग्राम पंचायत नन्दौर खुर्द निवासी जगदीश का भी साकार हो चुका है। वर्षों से कच्चे और जर्जर मकान में रहने वाले जगदीश आज प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत नवनिर्मित पक्के घर में सुकून से रह रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में गरीबों के आवास निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सक्ती जिले के गांव-गांव तक पहुंच रही है। सक्ती जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम नंदौर खुर्द निवासी जगदीश, हजारों हितग्राहियों में से एक हैं, जिनका जीवन इस योजना ने बदल दिया। उन्होंने बताया कि उनका पुराना घर मिट्टी की दीवारों और ऊपर खप्पर के सहारे टिका हुआ था। बारिश के मौसम में घर के चारों ओर पानी भर जाता था, रहना बेहद मुश्किल हो जाता था। आर्थिक तंगी के कारण वे कभी सोच भी नहीं सकते थे कि उनका भी कोई पक्का मकान बन पाएगा। हितग्राही ने बताया कि उन्हे अपने गाँव के लोगों से पीएम आवास योजना की जानकारी मिली, जिस पर उन्होंने पीएम आवास का फार्म भरकर अपने गांव के सरपंच को दिया। कुछ ही दिनों में उन्हें आवास स्वीकृत होने की सूचना मिली। बैंक खाते में पहली किश्त की राशि आ चुकी थी। इसके बाद उन्होंने आवास निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। अब जगदीश का पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। उनका कहना है कि यह घर मेरे लिए सिर्फ ईंट-पत्थर की दीवार नहीं, बल्कि सम्मान और सुकून की नींव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे हजारों लोगों की जिंदगी बदल रही है। जिसके लिए मै हृदय से आभार व्यक्त करता हु।










