
KPN24:- जांजगीर-चांपा पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य दुकान से 42 लाख रुपये के चावल, नमक और अन्य खाद्य सामग्री का गबन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपीयों में भाजपा नेता रितेश खांडेकर भी शामिल हैं। इनके साथ गंगाबाई खांडेकर (पूर्व महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष) और रामेश्वर खांडेकर को भी गिरफ्तार किया गया है। पहले ही एक आरोपी सोहन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
मामला बिर्रा रोड, कोटाडबरी चांपा की शासकीय उचित मूल्य दुकानों का है, जहां से आरोपियों ने खाद्य सामग्री में गड़बड़ी कर लाखों का धोखाधड़ी की। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, बेल्सज्जर लकड़ा, आरक्षक मुद्रिका दुबे, शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, संजय साहू, वीरेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।










