"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

युवती से रेप करने वाला दरिंदा, गाजियाबाद से गिरफ्तार

KPN24 :- आनलाइन दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिला थाना रायगढ़ की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाकर न्यायालय में पेश किया।

रायगढ़ निवासी एक युवती ने महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2018 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से बिलाल से हुई थी। जनवरी 2020 में बिलाल रायगढ़ आया और कोचिंग के बहाने रहने लगा। इस दौरान उसने युवती से शादी का वादा किया और जनवरी 2021 में शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार संबंध बनाए, लेकिन मार्च 2025 में युवती को जानकारी मिली कि बिलाल के अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं। खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More