"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्लाश से नाखून दबाया, फिर करंट लगाकर मजदुरों के साथ कि जाती है क्रुरता, काम के बदले में मांग रहे थे एडवांस, राजस्थान से कल आ सकती जांच के लिए पुलिस

Kpn 24

KPN24 :- कोरबा जिले की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले दो दलित युवकों के साथ क्रूरता पूर्वक मारपीट और करंट लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में राजस्थान की भीलवाड़ा पुलिस से प्राप्त मेमो के आधार पर सिविल लाइन और रामपुर थाना में गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 

बताया जा रहा है कि रासंस्थान के भीलवाड़ा जिले से  अभिषेक भांबी और विनोद भांबी नामक दो युवकों को आइसक्रीम फैक्ट्री में काम कराने के लिए कोरबा लाया गया था। इन दोनों युवकों पर चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट किया और करंट प्रवाहित तार छुआया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक जान की गुहार लगा रहे हैं और आरोपी उन्हें धमकी दे रहे हैं। दोनों युवक बार बार हाथ जोड़ कर छोड़ दो, छोड़ दो की गुहार लगा रहे थे लेकिन उनके साथ किसी तरह की मानवता नहीं दिखाई गई , कोरबा सीएसपी भूषण ने बताया कि सिविल लाइन थाना में एक्ट्रोसिटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है व  पीड़ित युवकों का मुलाहिजा (चिकित्सकीय परीक्षण) कराया गया है। रोपियों की गिरफ्तारी के लिए भीलवाड़ा पुलिस कोरबा आ रही है

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More