
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु दल ब बम्हनीडीह की टीम ने आज शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस स्वास्थ्य परीक्षण अभियान का नेतृत्व टीम लीडर डॉ. गुलशन निराला ने किया। उनके साथ आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. पिंकी यादव एवं एएनएम श्रीमती शशि चंद्रा भी मौजूद रहीं। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों की बारीकी से जांच की और कई विद्यार्थियों की स्वास्थ्य स्थितियों का आंकलन किया।
जांच के दौरान खुशबू कश्यप, साइना कश्यप, सफदर खान, जान्हवी कश्यप, रेवती कश्यप, अशफाक खान (कक्षा चौथी), दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, यश कुमार कश्यप तथा ज्योति भारद्वाज (कक्षा सातवीं) को विशेष उपचार हेतु उच्च संस्थान में रेफर किया गया। इसके साथ ही कुछ बच्चों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे, एकादशिया मांझी, पितांबर प्रसाद कश्यप, कैलाश खूंटे, अनुपमा जांगड़े, कौशल यादव एवं अशोक जांगड़े उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
चिरायु दल द्वारा किया गया यह स्वास्थ्य परीक्षण बच्चों के समग्र विकास और समय पर इलाज सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।










