"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं आमजनों की समस्याएं, जनदर्शन में कुल 66 आवेदन हुए प्राप्त

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

आज के जनदर्शन में कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न विषयों जैसे जमीन पर कब्जा हटाने, राशन कार्ड बनवाने, आर्थिक सहायता और आवास संबंधी मांगें प्रमुख रहीं।

तहसील अकलतरा के ग्राम बनाहील निवासी मंगल सिंह राठौर ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने तत्काल अकलतरा के एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।

वहीं सारागांव निवासी श्रीमती लक्ष्मीनबाई केंवट ने राशन कार्ड बनवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है और उन्हें जीवन-यापन में कठिनाई हो रही है। इस पर कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को शीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में आज प्राप्त अन्य आवेदनों में भी नागरिकों ने विभिन्न समस्याएं और आवश्यकताओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More