
KPN24:- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की ग्राम पंचायत टेमर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा, जनपद सदस्य टांकेश्वर पटेल, चंद्रिका पटेल, चैतन्य पटेल, उपसरपंच योगिता पटेल सहित ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने पांचवीं, आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सभी प्रतिभावान बच्चों को 100 रुपए नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव, ग्राम के कृष्ण लाल देवांगन, नूतन देवांगन, यशवंत सोनी, रामदयाल पटेल, रथ राम पटेल (अधिवक्ता), शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।










