"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध शराब तस्करी पर चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार – मोटरसाइकिल भी जब्त

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए थाना चांपा पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ अनिल कुमार खूंटे, पिता फिरंगी लाल खूंटे, उम्र 37 वर्ष, निवासी जगदल्ला (चांपा)
2️⃣ अजय कुमार खूंटे, पिता फिरंगी लाल खूंटे, उम्र 27 वर्ष, निवासी जगदल्ला (चांपा)

कार्रवाई का विवरण

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने हाल ही में थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना चांपा पुलिस की टीम रवाना हुई।

मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुरदा की ओर शराब परिवहन हो रहा है।

थाना प्रभारी जे.पी. गुप्ता के निर्देशन पर टीम ने घेराबंदी की और अनिल खूंटे व अजय खूंटे को गिरफ्तार किया।

आरोपियों से कुल 25 लीटर देशी महुआ शराब (कीमत लगभग ₹5000) और मोटरसाइकिल CG11BF2090 जब्त की गई।

आरोपियों पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, ASI लंबोदर सिंह, आरक्षक मुद्रीका दुबे, वीरेश सिंह और जयउरांव की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More