"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब बिक्री में महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से 22 लीटर कच्ची महुआ शराब और 30 नग देशी प्लेन शराब बरामद की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 10,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

CSP जांजगीर श्रीमती कविता ठाकुर और SDOP चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण और थाना जांजगीर पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी।

मुखबिर से मिली सूचना पर की गई इस कार्रवाई में तीनों आरोपी दबोचे गए।

बरामदगी और आरोपी

थाना शिवरीनारायण पुलिस ने

महिला आरोपी अनीता बंजारे (50 वर्ष), निवासी तुस्मा से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब

आरोपी जितेंद्र सिन्हा (31 वर्ष), निवासी बुंदेला से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।

थाना जांजगीर पुलिस ने

आरोपी सुरेंद्र कुमार साहू (35 वर्ष), निवासी बिरगहनी से 30 नग देशी प्लेन शराब जब्त की।

कानूनी कार्यवाही

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि सियाराम यादव, प्रधान आरक्षक विजय निराला, आरक्षक प्रवीण साहू, तथा थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, राजकुमार चंद्रा, आरक्षक दिलीप सिंह और आशुतोष कर्ष की भूमिका सराहनीय रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More