"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित देवाशीष एवं मनतृप्त कौर ने की मुख्यमंत्री से भेंट

KPN24 :-  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राष्ट्रपति रोवर-रेंजर अवार्ड से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने गत 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के रोवर देवाशीष मखीजा, रेंजर मनतृप्त कौर संधू और गाइड कुसुम सिन्हा को अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रपति रोवर-रेंजर अवार्ड से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार देशभर से चार वर्ष में एक बार निवर्तमान 16 युवाओं को प्रदान किया जाता है। इस बार छत्तीसगढ़ के तीन प्रतिभागियों को यह गौरव प्राप्त हुआ, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

देवाशीष मखीजा ने बताया कि उन्हें इससे पहले तत्कालीन राज्यपाल श्रीमती अनुसुइया उइके द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री से हुई इस भेंट के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा तथा रेंजर मनतृप्त कौर के पिता गुरजीत सिंह संधू भी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More