
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को हथियार लहराकर भयाक्रांत कर रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से दोनों को पकड़ा। इनमें आरोपी सत्यम दास महंत (21 वर्ष, निवासी गणेश होटल के पीछे, चांपा) और प्रमोद दास महंत (25 वर्ष, निवासी भीखा तालाब के पास, कोरबा रोड, चांपा) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से धारदार हथियार ज़ब्त कर लिया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान रेलवे ओवरब्रिज स्टेशन के पास और अग्रसेन चौक कोरबा रोड से आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस पूरी कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक नर्सिंग बर्मन, आरक्षक शंकर राजपूत, मुद्रिका दुबे, संजय साहू और विरेश सिंह का विशेष योगदान रहा।










