
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय जांजगीर के जिला अस्पताल में आज सुबह खुशियों का अनोखा माहौल बना, जब ग्राम कमरीद निवासी ललिता रात्रे ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। डॉक्टरों की टीम ने सुरक्षित सर्जरी कर जच्चा और बच्चियों की जिंदगी को सुरक्षित बनाया।
जानकारी के अनुसार, पेट दर्द की शिकायत पर परिजन महिला को सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर खुशबू कश्यप के मार्गदर्शन में ऑपरेशन किया गया, जिसमें तीनों बच्चियों का जन्म हुआ। सफल ऑपरेशन में डॉक्टर निलेश ठाकुर, स्टाफ नर्स मेघा एवं सावित्री साहू का अहम योगदान रहा।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जच्चा और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चियों की किलकारी से जिला अस्पताल में खुशी का माहौल है, वहीं परिजन भी इस सुखद पल से गदगद हैं।
Author: Kpn 24
Post Views: 479










