"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ के रौनक की मार्कशीट में गड़बड़ी : आठवीं पास करने में लगे 126 साल!

KPN24:- छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण स्थित धाविका पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा आठवीं के छात्र रौनक सिंह की अंकसूची में ऐसी चूक सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, परीक्षा परिणाम में छात्र की वास्तविक जन्मतिथि 13 फरवरी 2012 की जगह 30 दिसम्बर 1899 दर्ज कर दी गई। इस त्रुटि के चलते कागजों पर रौनक की उम्र 126 साल दिखाई दे रही है।

अभिभावक परेशान, स्कूल ने झाड़ा पल्ला

रौनक के पिता हरि राम ने जब यह गलती देखी तो तुरंत स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्होंने सही जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय जांजगीर को भेजी थी। उनका कहना है कि अंकसूची वहीं से तैयार होती है और सुधार भी वहीं से किया जाएगा।

दो महीने बीतने के बाद भी नहीं हुआ सुधार

रौनक का स्थानांतरण प्रमाण पत्र सही जन्मतिथि के साथ जारी कर दिया गया है, लेकिन अंकसूची की त्रुटि अब तक जस की तस है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए दो महीने बीत चुके हैं, बावजूद इसके सुधार नहीं किया गया है। अभिभावक लगातार स्कूल और जांजगीर के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है।

छात्र और अभिभावक बने परेशान

जन्मतिथि की इस बड़ी गड़बड़ी से छात्र और उसके परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल परिवार उम्मीद लगाए बैठा है कि जल्द ही शिक्षा विभाग इस त्रुटि को सुधार कर छात्र को राहत देगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More