"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ग्राम गोधना में 06 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना नवागढ़ पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम गोधना में छापेमारी कर 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी ₹5200, 52 पत्ती ताश और 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में जुआ और सट्टा खेलने व खिलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर टीम ने गोधना गांव में दबिश दी और जुआ खेलते 06 आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

1. प्रदीप साहू (46 वर्ष) निवासी गोधना

2. अरुण कुमार चौहान (30 वर्ष) निवासी गोधना

3. भरत लाल साहू (38 वर्ष) निवासी गोधना

4. गणेश राम कुर्रे (43 वर्ष) निवासी गोधना

5. जितेंद्र साहू (49 वर्ष) निवासी गोधना

6. छोटेलाल काटले (43 वर्ष) निवासी गोधना

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर, आरक्षक चंद्रमणि कश्यप, देवराज लसार, श्याम कुमार शांते एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More