"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सुमित बघेल बने अकलतरा एसडीएम, पवन कोसमा को मिला चांपा का प्रभार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नए आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर सुमित बघेल को अकलतरा एवं बलौदा का अनुविभागीय अधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है, वहीं डिप्टी कलेक्टर पवन कोसमा को चांपा का अनुविभागीय अधिकारी (SDM) का प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा प्रशासनिक कार्यों के पुनर्विभाजन के अंतर्गत अन्य अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर को अपीलीय प्रकरण, सूचना का अधिकार, नजूल शाखा, उद्योग-वाणिज्य, आदिवासी विकास एवं शिकायत निवारण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे को जन समस्या निवारण शिविर, स्वीप कार्यक्रम, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं संबद्ध विभागों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली को भू-अभिलेख, चकबंदी, धर्मस्व, पुनर्वास, आपदा प्रबंधन और भू-अर्जन संबंधी कार्य सौंपे गए हैं।

संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर को स्थापना, वित्त, नगर निवेश, शहरी विकास, खाद्य विभाग, डीएमएफ तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों के निपटारे की जिम्मेदारी दी गई है।

डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार चौधरी को निर्वाचन, भू-अर्जन, भू-बंटवारा, जेल, उच्च शिक्षा एवं अन्य प्रशासनिक कार्य सौंपे गए हैं।

डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान को जांजगीर अनुविभाग का एसडीएम बनाया गया है।

डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र चौधरी को पामगढ़ अनुविभाग का एसडीएम नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर श्री महोबे द्वारा किए गए इस आंशिक संशोधन के बाद अब जिले के विभिन्न अनुभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां और अधिक स्पष्ट हो गई हैं, जिससे शासन की योजनाओं और सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More