"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सेमरिया में संकुल स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

KPN24 :- सक्ती जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड के शासकीय स्कूल आर.के.के. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया संकुल अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रभारी प्राचार्य रमेश मेहरा एवं शैक्षिक समन्वयक विश्वनाथ कश्यप ने शासन की समस्त महती योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण में विशेष रूप से विद्यालय अंतर्गत एसएमसी सदस्यों के बीच संकलन प्रपत्र भरना, समावेशी शिक्षा, छात्र प्रोफाइल में लर्निंग डिसेबिलिटी दर्ज करना, एफएलएन प्रशिक्षण, सुध्धर पढ़ोइया अभियान, विद्यालय पोर्टल में चैलेंज, लर्निंग आउटकम पर ध्यान, निक्लर ऐप के माध्यम से आकलन, टेलीग्राम ग्रुप में शिक्षकों की सहभागिता जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही शिक्षकों का सतत क्षमता विकास, अंगना में शिक्षा कार्यक्रम, मिशन एलओसी, जादुई पिटारा, छात्राओं को हेल्प नंबर उपलब्ध कराना, प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी को सक्रिय करना, मेंटर-मेंटी प्रणाली का गठन, डीप-स्टिक अध्ययन, बालवाड़ी में बॉटम-अप एप्रोच के जरिए निरीक्षण एवं प्लानिंग पर भी जोर दिया गया।

प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि यू-डाइस डाटा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रविष्टि, ट्यूनिंग ऑफ स्कूल, भारत सरकार के पीजीआई (परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स) रैंकिंग में सुधार, सीडब्ल्यूएसएन बच्चों का अनुपात, स्वच्छ भारत मिशन, वित्त पोषण सेवाएं, खाद्य सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर सुनिश्चित करना जरूरी है।

कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में उमेश कुमार दुबे, एकादशियां मांझी, चंद्रजीत पीटर, सीताराम दुबे, भुवन कश्यप, संतोष चंद्रा और चमेली पटेल की विशेष उपस्थिति रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More