"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

टेमर के सरपंच की गृहमंत्री अमित शाह से मांग, राहुल गांधी की बढ़ाई जाए सुरक्षा

KPN24:- सक्ति जिले की ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह से विशेष ध्यान देने की अपील की है।

चंद्र कुमार सोनी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में लाखों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इतनी बड़ी भीड़ के बीच यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह से मांग की है कि राहुल गांधी की सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जाए तथा अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए। सोनी ने कहा कि राहुल गांधी जनता के बीच लोकप्रिय नेता हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने यह भी कहा कि देशभर में राहुल गांधी को सुनने और उनसे जुड़ने के लिए जनता उत्साहित है। बिहार में चल रही यात्रा ने आम जनता का व्यापक समर्थन हासिल किया है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस पहलू को गंभीरता से लेते हुए राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था पर तत्काल प्रभाव से ध्यान देना चाहिए।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More