"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बिलासपुर में गौ मांस काटने का वीडियो वायरल, बवाल के बाद मारपीट – चार युवक घायल

KPN24 :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन गौ मांस काटने का एक वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा बवाल हो गया। घटना में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी हुई, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, बिल्हा के डोड़कीभाठा ओडिया मोहल्ले की एक युवती बुधवार को गौ मांस काट रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय गौ रक्षकों और युवकों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ते ही मोहल्ले के लोग भिड़ गए और दोनों पक्षों में लाठी-डंडों और हथियारों से हमला हो गया।

घायल अस्पताल में भर्ती

हिंसक झड़प में चार युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने काबू पाया हालात पर

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी, हिर्री और चकरभाठा थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और गौ रक्षकों को थाने ले जाया गया। इसके बाद स्थिति काबू में आई।

गौ मांस जब्त, युवती हिरासत में

पुलिस ने मौके से बरामद मांस जब्त कर जांच के लिए सैंपल भेजा है। डीएसपी डीआर टंडन ने बताया कि गौ रक्षकों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। गौ मांस काट रही युवती सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय गौ रक्षकों का आरोप है कि उन्होंने घटना की जानकारी पहले ही बिल्हा थाना पुलिस को दे दी थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विरोध के दौरान जब हमला हुआ तभी पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपी पक्ष का दावा

दूसरी ओर, मोहल्लेवालों का कहना है कि उन्होंने गाय की हत्या नहीं की। उनके मुताबिक, गाय पहले से मृत थी और एक मवेशी पालक ने उन्हें दी थी। वे सिर्फ उसका मांस निकाल रहे थे। उनका आरोप है कि विरोध करने वालों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More